Posts

छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी

Image
कहानी  छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी की, कहानी राज्य निर्माण की। 5 अगस्त 1980, रायपुर शहर का वो दिन, जब सभी कार्यालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सभी जगह के नाम की पट्टियों, सूचना पटल और बोर्डो को काले रंग से पोत दिया गया। जगह -जगह लिखे गए नारों में बस यही जिक्र था कि “सारे काम-काज छत्तीसगढ़ी भाषा मे ही किया जाए”। यहां तक कि आकशवाणी से समाचार भी छत्तीसगढ़ी में ही प्रसारित किया जाए। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर वेटिंग रूम तक सारी पट्टियां काले रंग में रंगी हुई थी। कड़ी सुरक्षा के बाद भ ी जिलाधीश के निवास और कार्यालय में लगे उनके नेम प्लेट भी काले रंग से पुती हुई थी। तब शहर में सबसे बड़ी चर्चा का विषय था की, यह सारे काम किसने किये है ? इस घटना की सच्चाई तो उस समय सामने नही आई, पर सरकार और जनता जानती थी कि यह काम “छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी” के लोगो ने रातों-रात किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह काम इतने सफाई से किया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। रंगे हाथ पकड़ना तो दूर रातभर चल रहे काली पुताई के काम में न तो लोगों ने किसी को देखा न ही कुछ सुना। अगर किसी ने देखा भी होगा तो कहीं न कहीं वो भ...

छत्तीसगढ़ का इतिहास_भाग :1

Image
छत्तीसगढ़ का इतिहास इतिहास को तीन कालखण्डों में विभक्त किया जाता है : प्रागऐतिहासिक :  इसमें पाषाणकालीन सभ्यता आती है  आद्यऐतिहासिक : इसमें सिंधुघाटी सभ्यता आती है ( छत्तीसगढ़ में नहीं पाया गया है  ) ऐतिहासिक : वैदिक काल से वर्तमान तक  छत्तीसगढ़ में पाषाणकाल  पाषाण घेरे  पाषाण काल में शवों को दफनाकर उसके चारो ओर  पत्थर के घेरे लगा देते थे जिसे ही पाषाण घेरा कहा जाता है।  छग में पाषाण घेरे कोंडागांव के गढधनौरा में जबकि बालोद के करही भगर , चिरचारी व सोरर में मिले है।   छत्तीसगढ़ में वैदिक काल  छत्तीसगढ़ में महाकाव्य काल  रामायण काल  महाभारत काल  1. रामायण काल  2. महाभारत काल 

बस्तर नृत्य नाट्य : माओपाटा

छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर भू-भाग आदिवासी बहुल क्षेत्र है जो सांस्कृतिक रूप से बहुत ही समृद्ध है।  आदिवासियों में गोंड, भतरा, हलबा, मुरिया, झोरिया, घुरवा(परजा), दंडामी माड़िया, दोरला तथा अबुझमाड़िया जनजाति प्रमुख हैं। बस्तर के घोटुल मुरिया जनजाति में एक नृत्य नाट्य विद्यमान है जिसे माओपाटा कहते है। गोंडी भाषा में माओ का अर्थ  गौर (बाइसन)  तथा पाटा का अर्थ है  नृत्य।  इन दोनों से मिलकर माओपाटा बना है जिसमे गौर के आखेट कथा नृत्य एवं नाट्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। यह नृत्य-नाट्य लगभग 2 घंटे का होता है जिसे आवस्यकतानुसार बढ़ाया-घटाया जा सकता है। बस्तर में फसल बोने से पूर्व तीन से चार गावों के लोग सामूहिक आखेट पर निकलते है जिसे  पादर  कहते है। माओपाटा नृत्य का आयोजन सामान्यतः घोटुल गुड़ी के प्रांगण में किया जाता है। वैसे तो माओपाटा किसी भी ऋतु में किया जा सकता है, परन्तु अधिकतम पारद के दिनों में इस नृत्य का आयोजन किया जाता है। इस नृत्य  में युवक युवतियां दोनों भाग लेते है परन्तु दोनों के कार्य पृथक-पृथक रूप से विभाजित है। मुरिया युवक...

संसदीय लोकतंत्र में विशेषाधिकार एवं इसका संहिताकरण

विशेषाधिकार से हमारा तातपर्य किसी व्यक्ति या वर्ग के लिए  विशेष अधिकार  से है  जो कि लोकतन्त्र में एक विरोधाभास है। लोकतंत्र में विशेषाधिकार एक ऐसी स्थिति को दर्शाता है जहाँ सैद्धांतिक रूप से समानता को स्वीकार किये जाने के बावजूद किसी न किसी सन्दर्भ में विशेषाधिकार को अपनाया गया है। भारत के इतिहास में झाँक कर देखा जाये तो राजा और सामंतों के समय से ये विशेषाधिकार अस्तित्व में है  जो आज भी संसदीय विशेषाधिकार के रूप में है। ये विशेषाधिकार कितने सही और कितने गलत है यह एक चर्चा का विषय है।  हाल ही में कर्नाटक विधानसभा द्वारा इसी  विशेषाधिकार  से दो पत्रकारों को 1 साल की कैद और आर्थिक जुर्माना लगाने के बाद यह विषय पुनः चर्चा में आ गया है कि विशेषाधिकार की सीमा क्या है ? संसदीय विशेषाधिकार क्या है ?यह किस प्रकार के अधिकारों का दमन करती है।  संसदीय विशेषाधिकार :  संसद के निर्बाध सञ्चालन के लिए संविधान द्वारा इसके सदस्यों को कुछ शक्तियां और विशेषाधिकार सौंपा गया है। अनुच्छेद 105 और 194 क्रमशः संसद और राज्य विधानमंडलों के लिए ऐसे अधिक...

भारत-रुस संबंध : वैश्विक परिदृश्य

                                      "सर पे लाल टोपी रुसी फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी " पंक्ति में निहित सार तत्व बेहद संजीदगी से भारत-रूस मैत्री की जो अभिव्यक्ति दे रहे है वह आगे भी रहेगा यह कहना आज के समय में मुश्किल है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में किसी भी देश की मित्रता उसके निजी हितो के आधार पर निर्धारित होता है और ऐसा ही कुछ भारत और रूस के सम्बन्धो में भी देखा जा सकता है। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ये दोनों देश द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर साझा हितों के लिए सक्रिय दिखते है , वही दूसरी तरफ मास्को की बीजिंग और इस्लामाबाद की ओर शिफ्टिंग और भारत की अमेरिका से नजदीकी यह दर्शाता है कि दोनों देशो के बीच प्रतिकर्षण भी बढ़ रहा है। एक ओर  जहाँ रूस ने पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करके भारत के हितों की उपेक्षा की वहीँ भारत भी NSG की सदस्यता नहीं मिलने पर रूस के साथ कूडनकुलन परमाणु परियोजना के 5 वीं  और 6 वीं रिएक्टर यूनिट को विकसित करने से जुड़े MoU को ठन्डे बस्ते में डाल दिया...

छत्तीसगढ़ी लोक गायक : मुण्डा समुदाय

                                     मुण्डा समुदाय का अस्तित्व चालुक्य राजाओ के समय से बस्तर के इतिहास में रहा है। आज भी बस्तर के दशहरा पर्व के प्रमुख विधानों में मुण्डा गायको के द्वारा मुण्डा गीतों का वादन गायन होता आ रहा है। फूल रथ गाथा विजय रथ के सामने हो या मावली परघाव हो या फिर दंतेश्वरी माई के विदाई का विधान हो मुण्डा गायको को सर में पगड़ी बांधे , दस से बीस लोगो का दल , थिरकते झूमते , रंग बिरंगी परिधानों से सुसज्जित अपने हाथो में डमरूनुमा वाद्ययंत्र लेकर , हाथो से ताल देते , तालबद्ध गीतों के माध्यम से देवी की वंदना गाते देखा जा सकता है।  वर्तमान में जगदलपुर से 13 किलोमीटर दूर पोटानार में इनका बसाव है। कहा जाता है कि इनके पूर्वज झारखण्ड से यहाँ आकर बस गए और राज घरानो के संपर्क में आकर राजाओ का यशगान करने लगे। इनके  द्वारा उपयोग में लाये जाने वाला डमरूनुमा वाद्ययंत्र को मुण्डाबाजा कहा जाता है और गाये जाने वाले गीतों को मुण्डागीत कहा जाता है। झारखण्ड में इन...

One Belt One Road (OBOR) और भारत की नीति

                                                                           हाल ही में हमने चीन के OBOR  प्रोजेक्ट के बारे में समाचार के माध्यम से सुना ही है। चीन इस प्रोजेक्ट द्वारा अफ्रीका यूरोप और एशिया को आपस में जोड़कर एक आर्थिक गलियारा बनाने की बात कह रहा है। उसके अनुसार यह गलियारा संसाधनों से परिपूर्ण पूर्वी एशिया को विकसित यूरोप से जोड़ने के लिए बनाया जाना है। इस परियोजना के दो मुख्य तत्व है  :  पहला  सिल्क रोड इकनोमिक बेल्ट (SREB)  जो प्रशांत महासागर को बाल्टिक सागर से जोड़ता है और दूसरा  मेरी टाइम सिल्क रोड   जो पूरी तरह से चीन, मध्य एशिया , यूरोप व रूस को एक साथ लाने तथा चीन को अरब की खाड़ी एवं भूमध्य सागर से मध्य व पश्चिम एशिया के द्वारा जोड़े जाने पर केंद्रित है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस परियोजना ने काफी हलचल पैदा की है। आइये इसी हलचल के बारे मे...